लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर की मई में बिक्री 30 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून दोपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी की इस साल मई में कुल बिक्री अप्रैल की तुलना में 30 प्रतिशत घट गयी। कंपनी ने अप्रैल में 2,38,983 इकाइयां बेची थीं जबकि मई में यह संख्या कम होकर 1,66,889 हो गयी।

कंपनी ने पिछले साल मई में 58,906 इकाइयां बेची थी जब कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगने से बिक्री पर असर पड़ा था।

टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने मई 2021 में कुल 1,54,416 दोपहिया वाहन बेचे, यह संख्या अप्रैल में 2,26,193 थी। कंपनी ने मई 2020 में 56,218 दोपहिया वाहन बेचे थे।

कंपनी ने मई 2021 में 1,25,188 मोटरसाइकिलें बेचीं जो अप्रैल में 1,33,227 थीं। मई 2020 में टीवीएस ने 26,772 मोटरसाइकिलें बेची थीं।

टीवीएस ने मई 2021 में 19,627 स्कूटर बेचे, अप्रैल में यह संख्या 65,213 थी। कंपनी ने मई 2020 में 16,120 स्कूटर बेचे थे।

पिछले महीने कंपनी की तिपहिया बिक्री 12,473 इकाई रही, जो अप्रैल में 12,790 इकाई और पिछले साल मई में 2,688 इकाई रही थी।

कंपनी ने कहा, "कई राज्यों में लॉकडाउन की वजह से घरेलू बिक्री कम हुई लेकिन खुदरा बिक्री आपूर्ति से ज्यादा बनी रही। हमें उम्मीद है कि बाजार के दोबारा खुलने के साथ फिर से मांग बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?