लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर ने जुपिटर स्कूटर का नया 125सीसी संस्करण पेश किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात अक्टूबर दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने जुपिटर का नया 125सीसी संस्करण पेश किया है। दिल्ली में इस नए स्कूटर की कीमत (एक्स शोरूम) 73,400 रुपये रखी गई है।

कंपनी पहले से ही इस स्कूटर का 110 सीसी संस्करण बेच रही है और जुपिटर 125सीसी संस्करण के साथ उसने अपनी जुपिटर श्रृंखला का विस्तार किया है।

कंपनी के अनुसार इस नए संस्करण में नयी सुविधाओं के साथ शानदार विशेषताएं हैं। जुपिटर 125 सीसी में सीट के नीच सामान रखने की अधिक जगह के साथ स्कूटर श्रेणी में अब तक की सबसे लम्बी सीट दी जा रही है।

कंपनी ने बताया कि जुपिटर 124.8 सीसी के इंजन से लैस है, जो अधिकतम छह किलोवाट की शक्ति प्रदान करता है। स्कूटर में स्मार्ट अलर्ट, किमी-दूरी औसत के साथ सेमी-डिजिटल स्पीडोमीटर भी दिया गया है।

टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक और सीईओ केएन राधाकृष्णन ने कहा, "हमने हमेशा... ब्रांड में निवेश और उत्पाद नवाचार जैसे मापदंडों पर ध्यान केंद्रित किया है। हमें विश्वास है कि टीवीएस जुपिटर 125 उभरती जरूरतों के लिए एकदम उपयुक्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट