लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर कंपनी का 125 सीसी मोटरसाइकिल, स्कूटर खंड पर बड़ा दांव

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार कंपनी भारत में तेजी से बढ़ते 125 सीसी मोटरसाइकिल और स्कूटर खंड पर बड़ा दांव लगा रही है।

टीवीएस मोटर ने बृहस्पतिवार को अपनी 125 सीसी मोटरसाइकिल टीवीएस रेडर को पेश किया। इसके ड्रम ब्रेक संस्करण की दिल्ली में शो रूम कीमत 77,500 रुपये और डिस्क ब्रेक संस्करण की कीमत 85,469 रुपये है।

कंपनी इस महीने के अंत में अपने लोकप्रिय स्कूटर ज्यूपिटर का 125 सीसी संस्करण पेश करेगी।

टीवीएस मोटर का लक्ष्य इस पेशकश के पहले साल में दोनों नए उत्पादों की पांच लाख इकाई बेचने का है।

टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पिछले पांच वर्ष में मोटरसाइकिल श्रेणी में 125 सीसी खंड 20 प्रतिशत से अधिक की सालाना दर से बढ़ा है। हम इस खंड में टीवीएस की मजबूत स्थिति और रोमांचक उत्पादों को लाने के लिए काम करेंगे। यह भविष्य का वृद्धि क्षेत्र है और साथ ही एक लाभदायक खंड है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘सितंबर अंत से पहले हम एक 125 सीसी स्कूटर भी पेश करेंगे और यह खंड पिछले चार वर्षों में 40 प्रतिशत से अधिक सीएजीआर से बढ़ रहा है। यहां हम जुपिटर 125 पेश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?