लाइव न्यूज़ :

तुर्की के एर्दोगन ने केंद्रीय बैंक के प्रमुख को हटाया, लीरा औंधे मुंह गिरा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:41 IST

Open in App

अंकरा, 22 मार्च (एपी) तुर्की में राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन के केंद्रीय बैंक के गवर्नर को ब्याज बढ़ाने पर बाहर का रास्ता दिखा दिए जाने के बाद घबराए विदेशी विनिमय बाजार में पहले से दबाव झेल रही तुर्की मुद्रा लीरा की विनिमय दर सोमवार को औंधे मुंह गिर गयी।

लीरा शुक्रवार के बंद भाव से करीब 9 प्रतिशत गिर कर प्रति डालर 7.8 पर चल रहा था। सुबह लीरा कमजोर धारणा के साथ 8.4 लीरा प्रति डालर पर खुला था।

केंद्रीय बैंक के प्रमुख नैसी अगबाल की शनिवार को बर्खास्तगी अप्रत्याशित थी। उन्हें चार महीने ही इस पद पर हुए थे। उनकी जगह बैंकिंग के प्रोफेसर सहाप काव्सिओग्लू को केंद्रीय बैक का प्रमुख बनाया है। काव्सिओग्लू एक सरकार समर्थक अखबार में नियमित लेख भी लिखा करते हैं और ब्याज दर नरम रखने के पक्ष में हैं।

एर्दोगन का भी मानना है कि मुद्रास्फीति कम करने के लिए ब्याज दर कम रखा जाना चाहिए।

अगबाल को मुद्रास्फीति में उछाल के बीच लीरा की विनिमय दर में रिकार्ड गिरावट को संभालने के लिए केंद्रीय बैंक को जिम्मेदारी दी गयी थी। उन्होंने अपने चार माह के कार्यकाल में नीतिगत ब्याज दर को कुल मिला कर 8.75 प्रतिशत बढ़ा दिया था ताकि केंद्रीय बैंक की विश्वसनीयता बहाल हो सके।

उन्होंने पिछले सप्ताह वृहस्पतिवार को ब्याज में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी जिससे नीतिगत दर 19 प्रतिशत पर पहुंच गयी। विश्लेषकों ने ताजा बढ़ोतरी को बाजार की प्रत्याशाओं से ज्यादा ऊंचा बताया था।

बैंक ने कहा था कि जब तक मुद्रास्फीति काबू में नहीं आती है, कर्ज महंगा रखने की नीति बनी रहेगी। मुद्रास्फीति इस समय 15.61 प्रतिशत है।

काव्सिओग्लू चार साल में चौथे गवर्नर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब