लाइव न्यूज़ :

कृषि आय बढ़ने से चालू वित्त वर्ष में ट्रैक्टर की बिक्री 10-12 प्रतिशत बढ़ सकती है: क्रिसिल

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:18 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को कहा कि घरेलू बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री में उम्मीद से कहीं बेहतर सुधार हो सकता है। अनुमान है कि इसकी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 10-12 प्रतिशत तक रहेगी, जबकि पहले बिक्री में एक प्रतिशत कमी का अंदाजा लगाया गया था।

क्रिसिल ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद कृषि आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा भारत के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में खरीफ की बुवाई बढ़ने और बेहतर मानसून के चलते ट्रैक्टर की मांग में बढ़ोतरी का अनुमान है।

बयान में कहा गया कि अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बिक्री में बढ़ोतरी और बेहतर उत्पादों के कारण ट्रैक्टर विनिर्माताओं का परिचालन मार्जिन भी बढ़ेगा।

क्रिसिल ने कहा कि सरकारी समर्थन और अच्छे मानसून के चलते उम्मीद है कि अगली फसल अच्छी होगी।

क्रिसिल रेटिंग के निदेशक गौतम शाही ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के चलते कृषि आय को बढ़ावा मिलेगा और इससे ट्रैक्टर की बिक्री में तेजी जारी रखने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?