लाइव न्यूज़ :

टीपीसीआई ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए स्पेन की नवररा सरकार के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) ने भारत और स्पेन के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए स्पेन की नवररा सरकार के साथ एक समझौता किया है।

टीपीसीआई के महानिदेशक संदीप दास ने मंगलवार को कहा कि व्यापार परिषद नवररा सरकार के साथ व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के अलावा द्विपक्षीय तथा वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। दोनों देशों के बीच व्यापार मुख्य रूप से खाद्य और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होंगा।

टीपीसीआई के अनुसार स्पेन यूरोपीय संघ में भारत का सातवां सबसे बड़ा व्यापार भागीदार देश है। वर्ष 2020-21 में दोनों देशों के बीच 4.7 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार