लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2025 तक टोल राजस्व प्रतिवर्ष 1.34 लाख करोड़ रुपये हो जायेगा : गडकरी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की वित्तीय स्थिति, कहीं बेहतर स्थिति में है और देश का टोल राजस्व, जो फिलहाल प्रति वर्ष 34,000 करोड़ रुपये है, वह वर्ष 2025 तक प्रतिवर्ष 1.34 लाख करोड़ रुपये को छू जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘अब मेरे लिए बड़ी चुनौती यह है कि हम इस परियोजना का मौद्रीकरण कैसे करने जा रहे हैं और हम कैसे धन जुटाने जा रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम इसके लिए विभिन्न प्रकार के समाधान अपना रहे हैं।’’

एक इवेंट 'लीडरशिप समिट 2021' और 14 वें आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) अवार्ड्स में गडकरी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट हमारी अर्थव्यवस्था का विकास इंजन हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा समय में, एनएचएआई की आर्थिक स्थिति वास्तव में बेहतर स्थिति में है। हमारी मौजूदा टोल आय 34,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है और 2025 तक हमारे पास 1.34 लाख करोड़ रुपये की आय होगी।’’

गडकरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और अब देश को वित्तपोषण में विभिन्न प्रकार के नवाचार अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कुल प्रणाली डिजिटल है और मुझे यकीन है कि हमें अपने देश के विकास के लिए विदेशी निवेश की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि नीति बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की पहलों को विकसित करने की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से हम देश में अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त कर सकते हैं।

गडकरी ने यह भी कहा कि सामाजिक आर्थिक परिवर्तन और गरीबी उन्मूलन बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन नवीन वित्तपोषण मॉडल, नई तकनीक और अनुसंधान कौशल के साथ, ज्ञान को धन में परिवर्तित करना संभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?