लाइव न्यूज़ :

कल के उद्यमियों के लिए अवसर हैं आज की चुनौतियां : नरेंद्रन

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:14 IST

Open in App

जमशेदपुर, 17 जुलाई टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (भारत एवं दक्षिण-पूर्व एशिया) टी वी नरेंद्रन ने कहा है कि असाधारण चुनौतियों तथा महामारी के बीच कल के आकांक्षी उद्यमियों के लिए यह अपनी जुझारू क्षमता विकसित करने का अवसर है।

नरेंद्रन ने एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 65वें वार्षिक दीक्षांत समारोह (2019-21 बैच) को शनिवार को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए यह बात कही।

एक्सएलआरआई देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में है। नरेंद्रन इसके बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हैं।

नरेंद्रन ने कहा कि ऐसा विरला ही होता है जहां हमें छोटी की अवधि में एक साथ इतनी चुनौतियों...महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा आर्थिक सुस्ती.. का सामना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि कल के आकांक्षी उद्यमियों के लिए ये चुनौतियां मूल्यवान सबक हैं।

उन्होंने कहा कि 1949 में स्थापित एक्सएलआरआई कारोबार जगत की प्रतिभाओं को आगे लाने के अपने मिशन पर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही हमने उच्च व्यक्तिगत मूल्यों तथा सामाजिक चिंताओं का भी ध्यान रखा है।

नरेंद्रन ने कहा कि औद्योगिक शहर जमशेदपुर निश्चित रूप से भाग्यशाली है उसे ऐसा प्रगतिशील प्रबंधन स्कूल मिला है, जो ऐसे प्रबंधन-केंद्रित शैक्षणिक कार्यक्रमों की पेशकश करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?