नहीं आ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई गिरावट, जानिए 28 अगस्त का रेट
By पल्लवी कुमारी | Published: August 28, 2018 09:01 AM2018-08-28T09:01:17+5:302018-08-28T09:01:17+5:30
इंडियन ऑयल के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में एक रुपए का इजाफा हो गया है। वहीं, डीजल में 34 पैसे का इजाफा हुआ है।
नई दिल्ली, 28 अगस्तः पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। मंगलवार (28 अगस्त) को कीमतें बढ़ने का सिलसिला एकबार फिर बढ़ गई। इंडियन ऑयल के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 32 पैसे का इजाफा हो गया है। वहीं, डीजल में 34 पैसे का इजाफा हुआ है। 28 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल 78.1 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 85.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा दिल्ली में डीजल की कीमतें 69.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 73.95 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।पेट्रोल डीजल की कीमतों ने पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें 28 अगस्त को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव...
28 अगस्त 2018, पेट्रोल की कीमतेंः-
शहर | मंगलवार की कीमत |
दिल्ली | 78.1 रुपए |
कोलकाता | 81.03 रुपए |
मुंबई | 85.52 रुपए |
चेन्नई | 81.14 रुपए |
चार महानगरों में 28 अगस्त को डीजल की कीमत:-
दिल्ली | 69.66 रुपए |
कोलकाता | 72.5 रुपए |
मुंबई | 73.95 रुपए |
चेन्नई | 73.59 रुपए |
* ये रेट 28 अगस्त 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि 27 अगस्त को डीजल के दाम 69.46 रुपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गए जबकि पेट्रोल भी 78 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। इसकी प्रमुख वजह रुपये में गिरावट से कच्चे तेल का आयात महंगा होना है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम वितरण कंपनी के अनुसार डीजल की कीमत आज 14 पैसे जबकि पेट्रोल की 13 पैसे बढ़ गई।
सभी महानगरों में दिल्ली में ईंधन की कीमत सबसे कम है। वहीं अधिकतर राज्य की राजधानियों में भी वैट या बिक्री कर कम होने से इनके दाम कम रहे हैं। दिल्ली में इससे पहले 29 मई को डीजल की कीमत 69.31 रुपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं।