लाइव न्यूज़ :

टाइटन का आभूषण प्रभाग महामारी के प्रकोप से उबरा, दर्ज की वृद्धि

By भाषा | Updated: January 6, 2021 12:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने बुधवार को कहा कि त्योहारी मांग के चलते चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका आभूषण प्रभाग कोविड-19 महामारी के प्रकोप से उबर गया और उसने वृद्धि दर्ज की है, जबकि अन्य प्रभाग भरपाई के करीब हैं।

कंपनी को महामारी के चलते अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 297 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद सितंबर तिमाही में उसका संचयी शुद्ध मुनाफा इससे पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 37.81 प्रतिशत घटकर 199 करोड़ रुपये रह गया।

टाइटन ने कहा, ‘‘कंपनी को भरोसा था कि त्योहारी मौसम में मांग अच्छी रहेगी, क्योंकि ऐसे संकेत थे कि प्रतिबंधों के बाद ग्राहक बाहर निकलकर और खरीदारी करके अच्छा महसूस करना चाहते हैं।’’

टाइटन ने अपने तिमाही ब्योरे में कहा तीसरी तिमाही ने निराश नहीं किया और आभूषण प्रभाग ने इस दौरान वृद्धि हासिल की तथा दो अन्य बड़े प्रभाग भी पूरी तरह भरपाई के नजदीक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार