लाइव न्यूज़ :

थ्री यूके ने 5जी नेटवर्क लगाने में तेजी लाने के लिये टीसीएस के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ ब्रिटेन की अग्रणी मोबाइल नेटवर्क कंपनी थ्री यूके ने 5जी प्रौद्योगिकी शुरू करने में तेजी लाने के लिये साझेदारी की है। टीसीएस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

टीसीएस ने एक बयान में कहा, ‘‘टीसीएस को नयी पीढ़ी के कोर मोबाइल नेटवर्क की संरचना का प्रबंधन करने तथा 5जी रेडियो एक्सेस नेटर्वक के साथ उसका एकीकरण सुनिश्चित करने के लिये चुना गया है। इस काम में नयी जगहों पर लगाने के लिये कोर नेटवर्क की संरचना तैयार करना, स्थानों का उन्नयन करना, बेहतर प्रदर्शन का प्रबंधन करना और 3जी व 4जी की ट्यूनिंग में बदलाव करना शामिल है।’’

कंपनी ने कहा कि टीसीएस सॉफ्टवेयर संरचना की जांच करने की प्रक्रिया को तेज करेगा और मानव गलतियों को कम करेगा। इससे पहली बार में नेटवर्क की सही संरचना सुनिश्चित होगी।

टीसीएस इसके साथ ही 24 घंटे सातों दिन समूचे नेटवर्क में गलतियों को सुधारने और स्थल पर ही परीक्षण की सुविधा उपलब्ध करायेगा। इस तरह के सुधारों से ग्राहकों को 5जी सेवाओं को त्वरित गति, सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव