लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में खुले तीन उत्कृष्टता केन्द्र बागवानी क्षेत्र में इस्रसइली प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:32 IST

Open in App

बेंगलूरु, 16 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को राज्य में तीन उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) का उद्घाटन किया। इनके माध्यम से भारत-इजरायल कृषि परियोजना (आईआईएपी) के तहत बागवानी के क्षेत्र में इजरायली प्रौद्योगिकियों का भारत में अधिक से अधिक लाभ उठाना है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि आम के लिए कोलार में, अनार के लिए बागलकोट में और सब्जियों के लिए धारवाड़ में उत्कृष्टता केंद्र बनाया गया है।

बयान में कहा गया है कि ये उत्कृष्टता केन्द्र (सीओई) एक उन्नत और गहन कृषि फार्म हैं जो जानकारियां सृजित करते हैं, सर्वोत्तम खेती के तौर तरीकों का प्रदर्शन करते हैं और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप इजरायल के नये कृषि-प्रौद्योगिकी के आधार पर किसानों को प्रशिक्षित करते हैं।

, येदियुरप्पा ने कहा कि बागवानी उत्पाद के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए फसल उत्पादन और कटाई के बाद के प्रबंधन में नई तकनीकों को अपनाने की बहुत गुंजाइश है।

तोमर ने कहा कि इन केंद्रों में सालाना 50,000 कलम तैयार करने और 25 लाख सब्जियों के पौध तैयार करने की है।

लगभग 20,000 किसानों बागवानी में आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी हासिल करने के लिए ऐसे उत्कृष्टता केन्द्रों का दौरा कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर