लाइव न्यूज़ :

सभी राज्यों के 600 जिलों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण शुक्रवार से

By भाषा | Updated: January 14, 2021 12:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 3.0) का तीसरा चरण शुक्रवार को शुरू होगा।

सरकार की कौशल प्रदान करने की इस प्रमुख योजना का तीसरा चरण देश के सभी राज्यों के 600 जिलों में शुरू होने जा रहा है।

पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत योजना की 2020-21 की अवधि के दौरान आठ लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसपर 948.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कौशल एवं उद्यमिता मंत्रालय की अगुवाई वाले इस कार्यक्रम के तीसरे चरण में नयी-पीढ़ी और कोविड से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान पर ध्यान दिया जाएगा।

इस योजना की शुरुआत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे।

बयान में कहा गया है कि 729 प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके), पैनल वाले गैर-पीएमकेके प्रशिक्षण केंद्र, कुशल भारत के तहत 200 से अधिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान योजना के तीसरे चरण में उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण देंगे।

पीएमकेवीवाई 1.0 और पीएमकेवीवाई 2.0 से मिले अनुभव के आधार पर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने इसके नए संस्करण में सुधार किया है। इसे कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के अनुरूप बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई, 2015 को कुशल भारत मिशन की शुरुआत की थी। पीएमकेवीवाई से इस अभियान को रफ्तार मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?