लाइव न्यूज़ :

तिहाई विपणन अधिकारियों को उनके उद्योगों की हालत में तेज सुधार की उम्मीद : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर करीब 33 प्रतिशत मुख्य विपणन अधिकारियों (सीएमओ) का मानना है कि कृषि क्षेत्र के प्रदर्शन और एफएमसीजी उत्पादों की बढ़ती मांग से उनके उद्योग वी-आकार (तीव्र गिरावट के बाद सुधार) की वृद्धि दर्ज करेंगे।

ऑक्टेन रिसर्च की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार करीब 23 प्रतिशत सीएमओ ने कहा कि अर्थव्यवस्था का पुनरोद्धार करीब दो साल में होगा। इस सर्वे में भारतीय उद्योग जगत के 250 सीएमओ और अधिकारियों की राय ली गई है।

सर्वे के अनुसार सिर्फ 15 प्रतिशत सीएमओ की राय थी कि उनके उद्योग में सुधार में विलंब होगा और उद्योग डब्ल्यू आकार का सुधार दर्ज करेगा।

ऑक्टेन ने बयान में कहा कि यह रिपोर्ट उसके शोध अध्ययन का हिस्सा है। यह अध्ययन कोविड-19 के प्रभाव पर किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘35 प्रतिशत भारतीय सीएमओ को उम्मीद है कि उनका उद्योग वी-आकार का सुधार दर्ज करेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेा।’’ उद्योग के लिए यह सकारात्मक धारणा कृषि क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और एफएमसीजी क्षेत्र की बढ़ती मांग पर आधारित है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय सीएमओ ने लॉकडाउन की चुनौतियों का सामना ‘डिजिटल पहले’ के रुख के जरिये किया।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘ उन्होंने ग्राहकों तक ऑनलाइन तरीके से पहुंचने के लिए अग्रसारी तरीके से प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया। उन्हें डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ा और तथा अपने या किसी तीसरे पक्ष के ऑनलाइन मंच के जरिये खरीद के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए खरीद बाद सेवा प्रणाली में निवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार