लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 272 अंक मजबूत

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:59 IST

Open in App

मुंबई, छह मई घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। मुख्य रूप से वाहन, वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार को मजबूती मिली।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 272.21 अंक यानी 0.56 प्रतिशत मजबूत होकर 48,949.76 पर बंद हुआ। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहा और सेंसेक्स ऊपर में 49,011.31 और नीचे में 48,614.11 तक गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.73 प्रतिशत मजबूत होकर 14,724.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज ऑटो, एचडीएफसी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक आदि लाभ में रहे।

दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में पावर ग्रिड, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, इंडस इंड बैंक और एनटीपीसी शामिल हैं।

सेंसेक्स के शेयरों में 20 लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘बाजार में सकारात्मक और नकरात्मक दोनों खबरें जारी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का टीकों को लेकर बौद्धिक संपदा अधिकारों से छूट देने का निर्णय काफी सकारात्मक है। इससे टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी और भारत जैसे देशों को महामारी से तेजी से निपटने में मदद मिलेगी।’’

लेकिन दूसरी तरफ पांच दिन के बाद संक्रमण के मामले में फिर बढ़े हैं। लॉकडाउन और पाबंदियां बढ़ रही हैं, इससे आर्थिक पुनरूद्धार पर असर पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने जान गंवाई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,10,77,410 हो गए और मृतकों की संख्या 2,30,168 पर पहुंच गई है।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन को छोड़कर अन्य बाजरों में तेजी रही।

विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 73.78 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर