लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,000 से ऊपर निकला

By भाषा | Updated: March 16, 2021 10:39 IST

Open in App

मुंबई, 16 मार्च वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से स्थानीय शेयर बाजारों में भी मंगलवार को तेजी का रुख रहा। इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त से कारोबार के शुरुआती दौर में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ गया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 274.03 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 50,669.11 अंक और व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 75.10 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 15,004.60 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स सबसे अधिक लाभ में रहा। इसमें करीब दो प्रतिशत की वृद्धि रही। इसके बाद टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिन्द्र एण्ड महिन्द्रा में बढ़त रही।

इसके विपरीत बजाज आटो, एनटीपीसी और स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

गत दिवस कारोबार की समाप्ति पर बीएसई सेंसेक्स 397 अंक यानी 0.78 प्रतिशत गिरकर 50,395.08 अंक और एनएसई का निफ्टी 101.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत गिरकर 14,929.50 अंक पर बंद हुआ था। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में 1,101.35 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजय कुमार ने कहा, ‘‘इस समय हम काफी उठापटक वाले दौर में हैं। इस समय बाजार विश्व की प्रमुख उत्प्रेरक घटनाओं पर प्रतिक्रिया दे रहा है। इसमें सबसे प्रमुख उत्प्रेरक है अमेरिका में बॉंड प्राप्ति जिसमें काफी धन को प्रवाहित करने की क्षमता है।’’

बॉंड पर प्राप्ति बढ़ने से शेयरों में बिकवाली बढ़ती है जबकि प्राप्ति घटने से खरीदारी शुरू हो जाती है। मंदड़ियों की मार और शार्ट कवरिंग से बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।

बहरहाल, एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल के बाजारों में कारोबार सकारात्मक दायरे में चल रहा है। बीते कारोबारी सत्र में अमेरिका में भी शेयर बाजार लाभ में रहे।

इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक बेंच मार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 0.83 प्रतिशत नीचे रहकर 68.31 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू