लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,450 के पार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 10:17 IST

Open in App

मुंबई, 11 जनवरी सकारात्मक वैश्विक रुझानों और भारी एफपीआई आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक बढ़कर पहली बार 49,000 के स्तर को पार कर गया।

इस दौरान सेंसेक्स ने आईटी शेयरों में तेजी के बल पर 49,260.21 के सर्वकालीन उच्च स्तर को छुआ और खबर लिखे जाने तक 405.45 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 49,187.96 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 112.45 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 14,459.70 पर था।

सेंसेक्स में चार प्रतिशत की बढ़त के साथ इंफोसिस शीर्ष पर रही, जबकि एचसीएल टेक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचयूएल और टीसीएस भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एक्सिस बैंक, मारुति, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 689.19 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 48,782.51 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 209.90 अंक या 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,347.55 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 6,029.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?