लाइव न्यूज़ :

रुपये में तीन दिन से जारी तेजी थमी, 13 पैसे गिरकर 73.18 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:54 IST

Open in App

मुंबई, 19 मई रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर बुधवार को विराम लग गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्यौरा जारी होने से पहले एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे गिरकर 73.18 पर पहुंच गयी।

आयातकों की डॉलर मांग और घरेलू शेयरों में हानि दर्ज होने से स्थानीय मुद्रा में गिरावट रही।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर सुबह 73.02 रुपये पर खुला। लेकिन बाद के कारोबार में आरंभिक लाभ गंवाते हुये अंत में 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान रुपया 72.93 के उच्च स्तर और 73.18 के निम्न स्तर के बीच ऊपर नीचे हुआ। मंगलवार को डॉलर का बंद भाव 73.05 रुपये प्रति डालर पर था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 89.93 पर रहा।

फेडरल रिजर्व की अप्रैल बैठक का ब्यौरा सामने आने से पहले एशियाई मुद्राओं और शेयरों में गिरावट देखी गई।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 618.49 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध रूप से खरीद की।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंड क्रूड वायदा का भाव 1.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.37 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर