लाइव न्यूज़ :

छह सत्रों से जारी गिरावट थमी, रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई 15 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा कच्चे तेल की घटती कीमतों के बीच रुपये में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट रुक गई तथा विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती गिरावट से उबरता हुआ, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप और अमेरिकी डॉलर के चार सप्ताह के निम्न स्तर पर पहुंचने से रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 75.19 पर कमजोर खुला लेकिन बाद में रुपये में सुधार आया और कारोबार के अंत में यह अपने 75.05 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती दर्शाता 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 74.92 के दिन के उच्च स्तर और 75.33 के निम्न स्तर को छुआ।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार छुट्टियों के कारण मंगलवार और बुधवार को बंद था। 31 मार्च के बाद रुपये में यह पहली तेजी आई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले और लॉकडाऊन की आशंकाओं जैसी चिंताओं के कारण सोमवार तक के छह कारोबारी सत्रों में रुपये में लगभग 2.6 प्रतिशत अथवा 193 पैसे की गिरावट आई है।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक बृहस्पतिवार को 259.62 अंक की तेजी के साथ 48,803.68 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाला, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 प्रतिशत की हानि के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 91.69 हो गया।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने मंगलवार को बाजार से 730.81 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें