लाइव न्यूज़ :

बजट में उठाए गए सुधारवादी कदमों से वृद्धि की गति बढ़ेगी: आरबीआई लेख

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:11 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च भारतीय रिजर्व बैंक के एक प्रकाशन के लेख में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा आम बजट 2021-22 में उठाए गए कदमों से मध्यावधि में आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी।

आम बजट के मूल्यांकन लेख में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय बजट 2021-22 में कोविड के बाद वृद्धि की भरपाई के लिए प्रति-चक्रीय निवेश आधारित राजकोषीय समर्थन को प्राथमिकता देकर सही कदम उठाया गया है।’’

इसमें कहा गया है कि निजीकरण, परिसंपत्ति मुद्रीकरण, बुनियादी ढांचे के दीर्घकालिक वित्तपोषण पर नई पहल और बैंकिंग प्रणाली में फंसे हुए कर्ज (एनपीए) की सफाई और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने जैसे सुधार के उपायों मध्यावधि में वृद्धि को गति मिलेगी।

अर्थव्यवस्था के समक्ष अभूतपूर्व संकट के बीच आम बजट 2021-22 में सरकार ने सुधार उपायों पर खासतौर से ध्यान दिया है और पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी की गई है।

लेख में कहा गया है, ‘‘ऐसा करते समय, बजट में एक नाजुक संतुलन बनाया गया है, जिसमें एक तरफ तो वित्त पोषण के दबावों को कम करने के उपाए किए गए हैं, जबकि दूसरी ओर वृद्धि को बहाल करने के लिए प्रति-चक्रीय समर्थन दिया गया है।’’

लेख के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण और बीमा में एफडीआई सीमा में वृद्धि जैसे वित्तीय क्षेत्र के लिए प्रस्तावित उपाए उल्लेखनीय और प्रगतिशील हैं।

आरबीआई ने कहा कि लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखकों के हैं और जरूरी नहीं कि वह आरबीआई के विचारों को प्रतिबिंबित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?