लाइव न्यूज़ :

आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग ने उसके स्टाफ को टीकाकरण मामले में कोरोना योद्धा मानने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल होटल एवं पर्यटन उद्योग के संगठन ‘फेडरेशन आफ एसोसियेसंस इन इंडियन टूरिज्म एण्ड हास्पिटलिटी (एफएआईटीएच)’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस टीकाकरण के मामले में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को कोरोना योद्धा का दर्जा देकर उसमें काम करने वाले हर आयु वर्ग के कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगाने का आग्रह किया है।

एफएआईटीएच के चेयरमैन नकुल आनंद ने कहा कि सरकार यदि यह कदम उठाती है तो इससे उसके साथ जुड़े सभी संघ सदस्यों के प्रयासों को सहारा मिलेगा। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े तमाम संगठन केन्द्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर भारतीय पर्यटन क्षेत्र को फिर से पटरी पर लाने में लगे हुये हैं।

एफएआईटीएच ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘हमने पर्यटन मंत्रालय से यह निवेदन किया है कि यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में काम करने वाले स्टाफ को कोविड योद्धा के तौर पर माना जाये और कोरोना टीकाकरण के मामले में उन्हें भी आयु वर्ग के मानदंडों को दरकिनार करते हुये प्राथमिकता प्राप्त समूह में शामिल किया जाये। ’’

आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग के इस शीर्ष संगठन का कहना है कि सरकार यदि उनकी मांग पर गौर करती है तो इससे भारतीय पर्यटन उद्योग सुरक्षित और जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से अतिथियों, यात्रियों के स्वागत के लिये तैयार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल