लाइव न्यूज़ :

टीसीएस 2021-22 में कैंपस से 40 हजार नवागतों को नौकरी देगी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:05 IST

Open in App

मुंबई, नौ जुलाई देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कैंपस से 40,000 से अधिक नवागतों को नौकरी देगी।

टीसीएस के वैश्विक मानव संसाधन प्रमुख मिलिंद लक्कड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पांच लाख से अधिक कर्मचारियों वाली निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी नियोक्ता कंपनी ने पिछले साल कैंपस से 40,000 स्नातकों को भर्ती किया था और इस बार ये संख्या बेहतर ही रहेगी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों के कारण भर्ती करने में कोई कठिनाई नहीं हुई और पिछले साल कुल 3.60 लाख नवागत छात्र एक प्रवेश परीक्षा में आभासी रूप से शामिल हुए।

लक्कड़ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भारत में कैंपस से हमने पिछले साल 40,000 लोगों को काम पर रखा था। हम इस साल 40,000 या उससे अधिक लोगों को नियुक्त करेंगे।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल भर्ती अधिक तेज रहेगी।

उन्होंने कहा कि इसी तरह कंपनी पिछले साल अमेरिकी कैंपस से भर्ती किए गए 2,000 प्रशिक्षुओं के मुकाबले बेहतर करेगी, हालांकि उन्होंने इन बारे में सटीक संख्या नहीं बताई।

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और उन्होंने इनकी लागत को लेकर चिंताओं से भी असहमति जताई। उन्होंने भारतीय प्रतिभा को अभूतपूर्व बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?