लाइव न्यूज़ :

TCS का मुनाफा 4.4 पर्सेंट बढ़ा, 6904 करोड़ की हुई कमाई

By भाषा | Updated: April 19, 2018 22:03 IST

तिमाही के दौरान टीसीएस की आय या कारोबार 8.2 प्रतिशत बढ़कर 32,075 करोड रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 29,642 करोड़ रुपये रहा था।

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल: देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( टीसीएस ) का मार्च , 2018 में समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 4.4 प्रतिशत बढ़कर 6,904 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को एक पर एक के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। 

टीसीएस ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 6,608 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। टाटा समूह की इस कंपनी का समूह के मुनाफे में उल्लेखनीय हिस्सा होता है। तिमाही के दौरान टीसीएस की आय या कारोबार 8.2 प्रतिशत बढ़कर 32,075 करोड रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 29,642 करोड़ रुपये रहा था। 

टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा , 'सभी उद्योग खंडों में डिजिटल की भारी मांग तथा बड़े बदलाव वाले करार हासिल होने की वजह से चौथी तिमाही हाल के वर्षों में हमारी सबसे अच्छी तिमाही रही है। इससे हम नए वित्त वर्ष की शुरुआत विश्वास के साथ कर सकेंगे।'इस दौरान कंपनी की आमदनी में डिजिटल आय का योगदान 23.8 प्रतिशत रहा। 

पूरे वित्त वर्ष 2017-18 में टीसीएस का शुद्ध लाभ 1.7 प्रतिशत घटकर 25,826 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की आमदनी 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये रही। मार्च , 2018 के अंत तक टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 3,94,998 थी। आईटी सेवाओं में कर्मचारियों द्वारा कंपनी छोड़ने की दर 11 प्रतिशत रही।

टॅग्स :टाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम