लाइव न्यूज़ :

तत्व चिंतन के प्रथम सार्वजनिक शेयर-बिक्री को शानदार प्रतिक्रिया, 180.36 गुना बोलियां मिली

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों से अच्छी प्रक्रिया मिली और अंतिम दिन मंगलवार को 180.36 गुना बोलियां मिली।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार आईपीओ के अंतर्गत 58,83,08,396 शेयरों के लिये बोलियां आयीं जबकि बिक्री के लिये 32,61,882 शेयर रखे गये हैं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 185.23 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 512.22 गुना और खुदरा निवेशकों के अंतर्गत 35.35 गुना बोलियां मिली।

कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिये आईपीओ लायी है। इसमें 225 करोड़ रुपये के नये शेयर और 275 करोड़ रुपये के प्रवर्तकों के पास के शेयर बिक्री पेशकश के तहत बेचे जा रहे हैं।

आईपीओ के लिये कीमत दायरा 1,073-1,083 रुपये प्रति शेयर था।

इससे पहले, शुक्रवार को पहले दिन कंपनी के आईपीओ को कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान मिल गया था।

तत्व चिंतन फार्मा केम ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जुटाये थे।

विशेष रसायन बनाने वाली वडोदरा की कंपनी प्राप्त राशि का उपयोग दाहेज विनर्माण संयंत्र के विस्तार, वडोदरा में अनुसंधान एवं विकास को उन्नत बनाने और कंपनी से जुड़े अन्य कार्यों में करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?