लाइव न्यूज़ :

तत्व चिंतन फार्मा केम ने आईपीओ लाने के लिये सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा किया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल विशेष प्रकार के रसायन बनाने वाली कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये 450 करोड़ रुपये जुटाने को लेकर बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा किया है।

विवरण पुस्तिका के अनुसार (डीआरएचपी) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत कंपनी 225 करोड़ रुपये मूल्य के नये शेयर जारी करेगी जबकि मौजूदा प्रवर्तक और शेयरधारक 225 करोड़ रुपये मूल्य के अपने शेयर बिक्री के लिये रखेंगे।

नये निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी के दाहेज विनिर्माण इकाई का विस्तार, वडोदरा में अनुसंधान एवं विकास इकाई का उन्नयन और सामान्य कंपनी कार्यों में किया जाएगा।

वडोदरा की तत्च चिंतन विशेष प्रकार के रसायन बनाने वाली कंपनी है। कंपनी अपने ज्यादातर उत्पादों का निर्यात 25 देशों को करती हैं। इन देशों में अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन शामिल हैं।

कंपनी को 31 मार्च, 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में 37.78 करोड़ रुपये का लाभ हुआ जबकि उसकी आय 263.23 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?