लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में तकनीकी प्रशिक्षण के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज ने राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर वैश्विक इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) ने बुधवार को कहा कि उसने मणिपुर में तकनीकी प्रशिक्षण को बदलने और उद्यमिता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के साथ गठजोड़ किया है।

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने इस उद्देश्य के लिए तीन साल की अवधि के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

गठजोड़ के तहत मणिपुर में औद्योगिक अनुभव संबंधी शिक्षा और विकास के लिए एक केंद्र स्थापित किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि इस परियोजना के तहत कुल निवेश लगभग 200 करोड़ रुपये होने का अनुमान है और केंद्र वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही तक चालू हो जाएगा। केंद्र में हर साल 1,500 छात्रों को प्रशिक्षित करने की क्षमता होगी।

टीटीएल ने कहा कि इस नए केंद्र से इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आने की उम्मीद है और यह उद्योग को रोजगार के लिए तैयार इंजीनियर उपलब्ध कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?