लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर सोलर को एनटीपीसी से मिला 686 करोड़ रुपये की सौर परियोजना का आर्डर

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून टाटा पावर सोलर को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी से 686 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है।

टाटा पावर सोलर ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसे एनटीपीसी के लिये 210 मेगावाट अधिकतम (एमडब्ल्यूपी) उत्पादन क्षमता का संयंत्र लगाने को लेकर ठेके का आबंटन पत्र मिला है।

परियोजना के लिये कुल ऑर्डर मूल्य 686 करोड़ रुपये है। इसे नवंबर 2022 में चालू करने की समयसीमा है।

इसके साथ देश की सबसे बड़ी एकीकृत सौर कंपनी और टाटा पावर की पूर्ण अनुषंगी इकाई टाटा पावर सोलर के पास कुल ऑर्डर करीब 2800 मेगावाट तक पहुंच गये हैं जिसका मूल्य करीब 13,000 करोड़ रुपये है।

सौर परियोजना से जुड़े कार्यों में जमीन, पारेषण, इंजीनियरिंग, स्थापना और उसे चालू करना शामिल है।

टाटा पावर के सीईओ और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘...टाटा पावर सोलर देश भर में सौर ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी है। एनटीपीसी से मिला यह आर्डर टाटा पावर सोलर के सौर परियोजनाओं के उत्कृष्ट निष्पादन कौशल की पुष्टि करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?