लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर ने बिहार में 5 किलोवॉट क्षमता का बॉयोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर टाटा पावर की पूर्ण अनुषंगी कंपनी टीपी रिन्यूबल माइक्रोग्रिड (टीपीआरएमजी) ने सोमवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में 5 किलोवॉट क्षमता के बॉयो गैस संयंत्र के उद्घाटन की घोषणा की।

टीपीआरएमजी ने एक बयान में कहा कि संयंत्र में गोबर का उपयोग किया जाता है। इसे आसपास के गांवों से प्राप्त किया जाता है और फिर इसे बायो-डाइजेस्टर के माध्यम से मीथेन गैस बनाने के लिए प्रसंस्कृत किया जाता है।

कंपनी के अनुसार इस संयंत्र से उत्पादित गैस का उपयोग विशेष रूप से तैयार 5 किलोवॉट के जेनरेटर को चलाकर बिजली उत्पादन में किया जाता है। यह बिजली समीप के 30 किलोवॉट के माइक्रोग्रिड जनरेटिंग स्टेशन को उपलब्ध कराई जाती है। जैव-गैस संयंत्र से प्राप्त अवशेष को प्रसंस्कृत कर किसानों के लिए जैविक खाद बनाई जाती है।

टीपीआरएमजी ने संयंत्र का उद्घाटन सोमवार को किया। लेकिन इसका परिचालन ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ 14 दिसंबर, 2020 को शुरू हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर