लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स आठ मई से यात्री वाहनों के दाम बढ़ायेगी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि आठ मई से वह अपने यात्री वाहनों के दाम बढ़ायेगी। विभिन्न यात्री वाहनों के मामले में यह वृद्धि उनके अलग अलग मॉडल के अनुरूप औसतन 1.8 प्रतिशत के दायरे में होगी।

कंपनी ने कहा है कि कच्चे माल की लागत में हुई वृद्धि की आंशिक भरपाई के लिये यह वृद्धि की जा रही है।

कंपनी ने यह भी कहा है कि सात मई को अथवा उससे पहले वाहन बुक करने वाले ग्राहकों को वह मूल्य वृद्धि से सुरक्षा देगी।

टाटा मोटर्स के बयान में कहा गया है कि आठ मई से कंपनी अपने यात्री वाहनों के दाम में औसतन 1.8 प्रतिशत की वृद्धि करेगी। यह वृद्धि वाहनों के विभिन्न मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यवसाय के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, ‘‘इस्पात और मूल्यवाधान धातुओं जैसे कच्चे माल के दाम बढ़ने से हमें इस वृद्धि का एक हिस्सा अपने उत्पादों के दाम बढ़ाकर पूरा करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि जिन ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करा ली हैं उनके हितों को ध्यान में रखते हुये कंपनी उन्हें मूल्य सुरक्षा देगी। टाटा मोटर्स सफारी, हेरियर और निक्सॉन जैसे वाहनों की बिक्री करती है।

चंद्रा ने स्पष्ट किया कि आठ मई से होने वाली बुकिंग पर विभिन्न मॉडल में की गई मूल्य वृद्धि लागू होगी।

टाटा मोटर्स के वाहनों की श्रृंखला में प्रवेश स्तर की हैचबैंक कार टियागो से लेकर हाल में पेश की गई सफारी एसयूवी जैसे वाहन है। इनके दिल्ली में एक्स- शोरूम दाम 4.85 लाख रुपये से लेकर 21.4 लाख रुपये तक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट