लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने पुणे के संयंत्र से अल्ट्रोज की 1,00,000वीं इकाई पेश की

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:28 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर टाटा मोटर्स ने मंगलवार को पुणे में कंपनी के विनिर्माण संयंत्र से अपनी हैचबैक अल्ट्रोज की 1,00,000वीं इकाई पेश की।

यात्री वाहन निर्माता कंपनी ने नवंबर 2019 के अंत में अल्ट्रोज का उत्पादन शुरू किया था और जनवरी 2020 में इसे बाजार में पेश किया था।

टाटा मोटर्स ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अल्फा (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) आर्किटेक्चर पर निर्मित पहले वाहन मॉडल अल्ट्रोज ने चालू वित्त वर्ष में प्रीमियम हैचबैक श्रेणी में शीर्ष से दूसरा स्थान हासिल किया है। अल्ट्रोज ने 6,000 इकाइयों की औसत मासिक बिक्री के साथ 20 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।

इसके अलावा, कार ने इस साल मार्च में अपनी अधिकतम 7,550 इकाइयों की बिक्री की।

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन कारोबार इकाई के उपाध्यक्ष (बिक्री, विपणन और ग्राहक सेवा) राजन अंबा ने कहा, "हमने इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान 1,00,000वीं इकाई पेश करने के साथ एक अहम मुकाम हासिल किया है और अपने ग्राहकों एवं भागीदारों के निरंतर समर्थन और वफादारी के लिए उनके आभारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें