लाइव न्यूज़ :

टाटा डिजिटल ने बिग बास्केट में बहुमत की हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई टाटा डिजिटल लिमिटेड ने आनलाइन किराना बाजार मंच बिग बास्केट में शेयर अधिग्रहण करके अपना बहुतम बना लिया है।

टाटा डिजिटल, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शत प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

टाटा डिजिटल के सीईओ प्रतीक पाल ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत में व्यक्तिगत उपभोग खर्च में सबसे बड़ा खर्च किराना के सामान कहा है। बिग बास्केट भारत की सबसे बड़ी ई-किराना कंपनी होने के नाते एक वृहद उपभोक्ता डजिटल पारिस्थितिकी बनाने की हमारी रणनीति में पूरी तरह सही बैठती है।

इस सौदे का मूल्य नहीं बताया गया है।

देश के उपभोक्ता ई- वाणिज्य कारोबार में ई- किराना सबसे तेजी से बढ़ रहा है। भारत में बढ़ता उप्रभोक्ता खर्च और डिजिटलीकरण से इस क्षेत्र के विस्तार को मदद मिल रही है।कोरोना महामारी के इस दौर में आन लाइन खरीद बढ़ी है। उपभोक्ता आज अच्छी गुणवत्ता का सामान आर्डर देकर चाहता है कि यह सुरक्षित तरीके से उसके घर पर पहुंच जाये।

बिग बास्केट की स्थापना 2011 में बेंगलूरू में हुई थी। तब से यह देश के 25 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है।

बिग बास्केट के सीईओ हरि मेनन ने कहा, ‘‘टाटा समूह का हिस्सा बनने के बाद हम अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। टाटा समूह के साथ जुड़कर हम उपभोक्ता के साथ और बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे और अपनी आगे की यात्रा पर बढ़ सकेगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?