लाइव न्यूज़ :

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के पूर्व सीईओ राजेश गोपीनाथन का कुल वेतन 29.16 करोड़ रुपये, जानें गोपीनाथन के उत्तराधिकारी कृतिवासन को कितना मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 16:46 IST

टीसीएस ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में गोपीनाथन को कमीशन के रूप में 25 करोड़ रुपये, वेतन में 1.73 करोड़ रुपये और अन्य लाभ के रूप में 2.43 करोड़ रुपये मिले।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।कुल 25.76 करोड़ रुपये का वेतन और अन्य लाभ मिले थे।पूर्ववर्ती एन चंद्रशेखरन को 2016-17 में मिले वेतन तुलना में कम है।

मुंबईः टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथन का कुल पारिश्रमिक या वेतन बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 13.17 प्रतिशत बढ़कर 29.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

टीसीएस ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में गोपीनाथन को कमीशन के रूप में 25 करोड़ रुपये, वेतन में 1.73 करोड़ रुपये और अन्य लाभ के रूप में 2.43 करोड़ रुपये मिले। गोपीनाथन 31 मई तक कंपनी के सीईओ थे। उन्होंने छह साल तक यह जिम्मेदारी संभाली। वित्त वर्ष 2021-22 में उन्हें कुल 25.76 करोड़ रुपये का वेतन और अन्य लाभ मिले थे।

सबसे बड़ी कंपनी का नेतृत्व करने के बावजूद गोपीनाथन का वेतन अन्य समकक्षों के अलावा कंपनी में उनके पूर्ववर्ती एन चंद्रशेखरन को 2016-17 में मिले वेतन तुलना में कम है। टाटा संस का चेयरमैन बनने से पहले चंद्रशखरन टीसीएस के सीईओ थे। मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) से पदोन्नत होने के बाद चंद्रशेखरन का वेतन 2016-17 के 6.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 2017-18 में 12.5 करोड़ रुपये हो गया था।

गोपीनाथन के उत्तराधिकारी के. कृतिवासन को प्रति माह 10 लाख रुपये का मूल वेतन मिलेगा, जो 16 लाख रुपये तक जा सकता है। इसके अलावा उन्हें निदेशक मंडल द्वारा तय कमीशन और नि:शुल्क आवास सुविधा भी मिलेगी। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) एन जी सुब्रमण्यम को वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 23.60 करोड़ रुपये का वेतन मिला, जो पिछले वित्त वर्ष में लगभग 20 करोड़ रुपये था।

 

टॅग्स :TCSTata Consultancy Services
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारShare Market Today: हरे रंग के साथ शुरू हुआ कारोबार, TCS, बजाज फाइनेंस समेत इन कंपनियों के शेयर को मुनाफा

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम