लाइव न्यूज़ :

स्विस बैंक खाता : ईडी ने एमार एमजीएफ के पूर्व एमडी की 10.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: December 16, 2018 03:45 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने दिग्गज रीयल्टी कंपनी एमार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक श्रवण गुप्ता की 10.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने दिग्गज रीयल्टी कंपनी एमार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक श्रवण गुप्ता की 10.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने यह कार्रवाई कुछ साल पहले प्रकाश में आयी एचएसबीसी की कालाधन सूची से जुड़ी जांच के सिलसिले में की है। 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बयान जारी कर कहा है कि उसने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत गुप्ता के खिलाफ ये कार्रवाई की है। स्विट्जरलैंड में हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन की शाखा में अपने खाते में 15,40,650 डॉलर रखने को लेकर एमार एमजीएफ के पूर्व अधिकारी के खिलाफ ये कदम उठाया गया है।

ईडी ने कहा कि उसने दिल्ली के बिजवासन इलाके में गुप्ता की 10.27 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कृषि भूमि को कुर्क कर लिया है। यह विदेश में रखी गयी उसकी संपत्ति के बराबर मूल्य की है।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम