लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर, 2020 से मई, 2021 के दौरान चीनी उत्पादन 13 प्रतिशत बढ़कर 305.68 लाख टन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून सितंबर को समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष के पहले आठ महीनों में भारत का चीनी उत्पादन 13 प्रतिशत बढ़कर 305.68 लाख टन हो गया। व्यापार आंकड़ों के अनुसार, इस वृद्धि का मुख्य कारण महाराष्ट्र में अधिक उत्पादन का होना है।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से लेकर सितंबर तक का होता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने एक बयान में कहा, ‘‘देशभर की चीनी मिलों ने एक अक्टूबर, 2020 से 31 मई, 2021 के बीच 305.68 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।’’

एक साल पहले इसी अवधि में चीनी का उत्पादन 270.05 लाख टन का हुआ था।

इस साल 31 मई तक केवल सात चीनी मिलें मुख्य रूप से दो राज्यों उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में गन्ने की पेराई कर रही थीं।

उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन 110.16 लाख टन रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 125.46 लाख टन था।

महाराष्ट्र में पेराई सत्र समाप्त हो गया है।

राज्य में चीनी का उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि के 61.69 लाख टन की तुलना में बढ़कर 106.28 लाख टन हो गया।

कर्नाटक में चीनी का उत्पादन 33.80 लाख टन से बढ़कर 41.67 लाख टन हो गया।

बंदरगाह की जानकारी और बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी मिलों ने सरकार द्वारा निर्धारित 60 लाख टन कोटा के मुकाबले निर्यात के लिए लगभग 58 लाख टन चीनी का अनुबंध किया है।

इस्मा ने कहा, ‘‘यह भी अनुमान है कि जनवरी, 2021 से मई, 2021 के दौरान लगभग 44-45 लाख टन चीनी का देश से निर्यात किया गया है।’’

इसके अलावा चीनी उद्योग ने पिछले सत्र 2019-20 के निर्यात कोटे के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर 2020 तिमाही में 4.48 लाख टन चीनी का निर्यात किया था।

हाल ही में, सरकार ने मौजूदा वैश्विक बाजार परिदृश्य का हवाला देते हुए, विपणन वर्ष 2020-21 के लिए चीनी के निर्यात में अपनी सहायता को 6,000 रुपये से घटाकर 4,000 रुपये प्रति टन कर दिया था।

इस्मा ने कहा कि चीनी मिलें अपनी नकदी की स्थिति को मजबूत करने के लिए मुक्त सामान्य लाइसेंस (ओजीएल) के तहत और बिना किसी सरकारी सब्सिडी के चीनी का निर्यात कर रही हैं।

एथेनॉल के मोर्चे पर, 346.52 करोड़ लीटर की कुल एलओआई मात्रा के मुकाबले, 321.18 करोड़ लीटर के लिए अनुबंध किया गया है और 24 मई, 2021 तक 145.38 करोड़ लीटर की आपूर्ति की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?