लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डील से पहले शेयर बाजार में हलचल, कारोबार में आई तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 10:30 IST

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 203 अंक (0.24 फीसदी) बढ़कर 83,612 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 55 अंक (0.22 फीसदी) बढ़कर 25,509 के आसपास पहुंच गया।

Open in App

Share Market Today: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका-वियतनाम व्यापार समझौते का भी घरेलू शेयर बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.83 अंक चढ़कर 83,652.52 पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 83.65 अंक मजबूत होकर 25,537.05 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में प्रमुख रूप से एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटर्नल और टाटा मोटर्स के शेयर मुनाफे में रहे।

हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 मुनाफे में रहे जबकि हांगकांग का हैनसेंग नुकसान में रहा।

बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत गिरकर 68.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,561.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारभारतUSबिजनेससेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?