लाइव न्यूज़ :

Stock Market Updates: घरेलू बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 1,210.68 अंक चढ़ा, निफ्टी 388.35 अंक बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 10:29 IST

Stock Market Updates: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Stock Market Updates:  घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। अमेरिका के भारत पर अतिरिक्त शुल्क को 90 दिन के लिए टालने के फैसले के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,210.68 अंक की बढ़त के साथ 75,057.83 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 388.35 अंक चढ़कर 22,787.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग तथा चीन के शंघाई एसएसई कंपोजिट में मामूली बढ़त दर्ज की गई। वहीं जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। निक्की 225 में चार प्रतिशत तक की गिरावट आई।

अमेरिकी बाजारों में बृहस्पतिवार को तेज उछाल के बाद काफी गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक कंपोजिट में 4.31 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 3.46 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2.50 प्रतिशत की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,358.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। व्हाइट हाउस के कार्यकारी आदेशों के अनुसार, अमेरिका ने इस साल नौ जुलाई यानी 90 दिन के लिए भारत पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला टाल दिया है। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?