लाइव न्यूज़ :

Stock Market Updates: दिवाली के दिन बाजार में बहार, सेंसेक्स 550 अंक ऊपर, निफ्टी 25,875 के करीब, आरआईएल, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई टॉप गेनर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2025 11:22 IST

Stock Market Updates:

Open in App
ठळक मुद्देStock Market Updates:Stock Market Updates:Stock Market Updates:

मुंबईः सेंसेक्स 585.35 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 84,537.54 पर और निफ्टी 179.70 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 25,889.55 पर बंद हुआ। लगभग 1845 शेयरों में तेजी, 1695 शेयरों में गिरावट और 184 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी से भी स्थानीय बाजारों को समर्थन मिला। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 216.35 अंक बढ़कर 25,875 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और टाटा स्टील लाल निशान में थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 308.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत गिरकर 61.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी निवेशकों की लिवाली और कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर एक महीने के उच्च स्तर 87.88 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में तेज बढ़त ने भी रुपये की धारणा को मजबूत किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.94 पर मजबूत खुला और शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा। इस दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.95 के निचले स्तर और 87.88 के ऊपरी स्तर को छुआ। खबर लिखे जाने तक रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.88 पर था, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे अधिक है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.02 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 98.45 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.31 प्रतिशत गिरकर 61.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?