लाइव न्यूज़ :

Stock Market: नए साल के पहले ही दिन शेयर बाजार में आई गिरावट, जानें सेंसक्स और निफ्टी का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2025 10:47 IST

Stock Market: सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

Open in App

Stock Market: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को 2025 के पहले सत्र में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। कारोबार की सकारात्मक शुरुआत के बावजूद बीएसई सेंसेक्स 171.81 अंक की गिरावट के साथ 77,967.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी सुस्त शुरुआत के बाद 46.4 अंक फिसलकर 23,598.40 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,645.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?