लाइव न्यूज़ :

एसटीएल कर रही है विस्तार के लिए पीएलआई योजना का अध्ययन

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी डेटा नेटवर्क समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज हाल में दूरसंचार क्षेत्र के लिए घोषित पीएलआई योजना का अध्ययन कर रही है, ताकि भविष्य में विस्तार योजनाओं, खासतौर से 4जी/ 5जी वायरलेस रेडियो उपकरणों के अपने पोर्टफोलियो के लिए इसका लाभ मिल सके।

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (एसटीएल) समूह के सीईओ आनंद अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी ने पहले ही तेजी से विस्तार करने की योजना बनाई है और पीएलआई (उत्पादन आधारित प्रोत्साहन) योजना के तहत दिए जाने वाले 4-6 प्रतिशत प्रोत्साहन काफी आकर्षक हैं, क्योंकि ऐसे में कंपनियों को तेजी से निवेश करने के लिए अतिरिक्त गति मिलेगी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह 5जी इकोसिस्टम के निर्माण के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हम रेडियो इकोसिस्टम पर काम कर रहे हैं, विशेष रूप से ओपन रैन (ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क) शिफ्ट पर आधारित वायरलेस इकोसिस्टम ... हम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का विकास कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि इस योजना से कुछ लाभ होंगे।’’

पुणे स्थित एसटीएल वैश्विक डेटा नेटवर्क के लिए एकीकृत समाधान मुहैया कराती है और कंपनी के पोर्टफोलियो में ऑप्टिकल फाइबर, केबल, नेटवर्क डिजाइन और नेटवर्क सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

हालांकि, फाइबर और केबल के लिए कंपनी की विस्तार योजनाएं नई पीएलआई योजना के तहत पात्र नहीं है, हालांकि 5जी उपकरण इस योजना के लिए पात्र है।

कंपनी ने पहले ही वायरलेस उत्पादों के विस्तार की योजना बनाई है और अब वह इस बात का मूल्यांकन कर रही है कि इन योजना से कितना फायदा मिल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार