लाइव न्यूज़ :

स्टर्लिंग विल्सन सोलर ने ओमान में 25 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना चालू की

By भाषा | Updated: January 27, 2021 12:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर ने बुधवार को बताया कि उसने ओमान में 25 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना चालू की है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड... ने ओमान में अपनी दूसरी परियोजना को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। 25 मेगावाट की सौर परियोजना को वैश्विक ऊर्जा कंपनी शेल ने एसडब्ल्यूएसएल को दिया था।’’

एसडब्ल्यूएसएल के निदेशक और वैश्विक सीईओ बिकेश ओगरा ने बताया कि ओमान में शहरीकरण के साथ ही ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह देश अपनी बिजली उत्पादन क्षमताओं का विस्तार अक्षय ऊर्जा पर आधारित बिजली परियोजनाओं के जरिए करना चाहता है।

कंपनी ने जून 2020 में ओमान में अपनी पहली 125 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?