लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर-द्रास-कारगिल-खलासी-लेह ट्रांसमिशन प्रणाली पीजीसीआईएल को स्थांतरित की गई

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली 28 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड कॉपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने 220 किलोवॉट वाली श्रीनगर-द्रास-कारगिल-खलत्सी-लेह ट्रांसमिशन प्रणाली को उसे स्थांतरित कर दिया।

पीजीसीआईएल ने एक बयान में कहा, ‘‘ऊर्जा मंत्रालय ने प्रतिष्ठित 220किलोवॉट के श्रीनगर-द्रास-कारगिल-खलत्सी-लेह ट्रांसमिशन प्रणाली को पीजीसीआईएल को स्थांतरित कर दिया है। यह ट्रांसमिशन प्रणाली प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने फरवरी 2019 में देश को समर्पित की थी, जो लद्दाख को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ता है।’’

उसने बताया कि लगभग 3000-4000 मीटर की ऊंचाई पर बने 335 किलोमीटर लंबे इस ट्रांसमिशन की तारे बर्फीले पहाड़ों से गुजरती है। इस परियोजना को पीजीसीआईएल द्वारा प्रधान मंत्री पुनर्निर्माण योजना (पीएमआरपी) योजना के तहत परामर्श के आधार पर निष्पादित किया गया था।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील करने के बाद 220 किलोवॉट वाली श्रीनगर-लेह ट्रांसमिशन प्रणाली को अक्टूबर 2019 से अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) के रूप में नामित कर दिया गया था और इसे पीजीसीआईएल को स्थांतरित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक