लाइव न्यूज़ :

गति ने नेटवर्क क्षमता में 20-25 प्रतिशत वृद्धि की, कार्यबल 15 प्रतिशत बढ़ाया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 15:32 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर एक्सप्रेस वितरण कंपनी गति ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने फ्लेक्सी नेटवर्क में 100 लाइन हॉल ट्रकों को जोड़कर अपनी नेटवर्क क्षमता में 20-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जबकि कार्यबल में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कदम का उद्देश्य त्योहारी सत्र के दौरान मांग में भारी बढ़ोतरी के मद्देनजर आपूर्ति में लगने वाले समय को कम करना है।

इसके साथ ही त्योहारी मांग को अच्छी तरह से पूरा करने के लिए गति एयर ने भारत में 28 वाणिज्यिक हवाई अड्डों से सीधे संपर्क स्थापित करने वाली प्रमुख विमानन कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है।

गति केडब्ल्यूई के आपूर्ति श्रृंखला संचालन के प्रमुख चार्ल्स डेवलिन डीकोस्टा ने कहा, ‘‘हम आगामी सत्र के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं। नेटवर्क क्षमता को 20-25 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा, जबकि कार्यबल को कम से कम 15 प्रतिशत तक मजबूत किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?