लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल ने निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी पक्षों से मिलकर काम करने को कहा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:41 IST

Open in App

कोलकाता, सात अक्टूबर बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बृस्पतिवार को कहा कि 2022 तक लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर सभी संबद्ध पक्षों को सुगम बंदरगाह सेवाएं प्रदान करने के लिए मिलकर काम करना होगा।

केंद्रीय मंत्री कोलकाता डॉक और हल्दिया डॉक में 354 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आये हुए हैं।

सोनोवाल ने हितधारकों के साथ एक बैठक में कहा, ‘‘बंदरगाह निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमें इस वित्त वर्ष में निर्यात लक्ष्य हासिल करना है।’’

बंदरगाह में सुधार के लिए सुझाव मांगते हुए, असम के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस उद्देश्य के लिए सभी सहायता प्रदान करेगी।

कोलकाता बंदरगाह पड़ोसी देशों और पूर्वोत्तर को राष्ट्रीय जलमार्ग 1 और 2 के माध्यम से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है और अंतर्देशीय जलमार्ग के तहत इन मार्गों को विकसित करने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने कोलकाता डॉक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और वह अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया का दौरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट