लाइव न्यूज़ :

समाज को खोखला कर रही है सोशल मीडिया, सख्त नियमन आवश्यक: यूरोपीय आयोग

By भाषा | Updated: January 26, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को अधिक जिम्मेदार बनाने के लिये मंगलवार को सख्त नियमनों की वकालत की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया समाज को खोखला कर रही है और इससे झूठी खबरों को बढ़ावा मिल रहा है।

लेयन ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज, हम इस बारे में चिंता कर रहे हैं कि क्या पिछले चार वर्षों में लोकतंत्र खुद स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।’’

उन्होंने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के प्रचार की आलोचना की। उन्होंने उपभोक्ताओं तक पहुंचने चवाली सूचनाओं की गुणवत्ता का निर्धारण करने में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों से अधिक जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

उन्होंने जैव विविधता के नुकसान और वैश्विक महामारियों के बीच स्पष्ट संबंध को दर्शाने वाले वैज्ञानिक साक्ष्यों के बारे में भी चर्चा की तथा जलवायु परिवर्तन पर दुनिया भर के नेताओं से कदम उठाने का आग्रह किया।

लेयन ने कहा, ‘‘हमें इस संकट से सीखना चाहिये। हमें अपने जीने और व्यापार करने के तरीके को बदलना होगा, ताकि हम जो कुछ भी हमारे लिये महत्व रखता है और हमें पसंद है, वह हमारे साथ बरकरार रहे।’’

अमेरिका में नये नेतृत्व पर वॉन डेर लेयन ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि अमेरिका ने अब पेरिस समझौते पर फिर से विचार किया है।’’

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया समाज को खा रहा है। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की बात आने पर सख्त नियमन की वकालत की।

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने की तत्काल वैश्विक आवश्यकता है। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि टीके दुनिया भर के सभी देशों में पहुंचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?