लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया कंपनियों ने इंटरनेट की चुनौतियो को दूर करने वाले नियमनों का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने कहा है कि वह हमेशा से उन नियमनों का समर्थन करती रही है, जो ‘इंटरनेट पर कठिन चुनौतियों’ को हल करने के लिए दिशानिर्देश तय करते हैं। इसके साथ ही फेसबुक ने अपने मंच पर प्रयोगकर्ताओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

फेसबुक ने कहा कि वह भारत के डिजिटल बदलाव के लिए काम करती रहेगी।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अभी प्रकाशित नये नियमों का सावधानी से अध्ययन करेंगे। मंत्री द्वारा देश में सोशल मीडिया के सकारात्मक योगदान के बयान की हम सराहना करते हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी उन नियमनों का स्वागत करती है जो आज इंटरनेट पर कड़ी चुनौतियों के लिए दिशानिर्देश तय करने में सहायक होंगे।

वहीं गूगल और ट्विटर ने बृहस्पतिवार को घोषित नए दिशानिर्देशों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सरकार ने सोशल मीडिया की निगरानी करने वाले नियमों को कड़ा किया है। स्ट्रीमिंग कंपनियों को अब लगातार आ रही सामग्री को तेजी से हटाना होगा। साथ ही शिकायत निपटान अधिकारी की नियुक्त करनी होगी और जांच में सहयोग देना होगा।

घरेलू माइक्रोब्लॉगिंग मंच कू ने कहा कि नए दिशानिर्देशों से मध्यवर्ती इकाइयों की जिम्मेदारी स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।

कू के प्रवक्ता ने कहा कि सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं का एक छोटा वर्ग ही ऐसे पोस्ट डाल रहा है जो कानून के अनुरूप नहीं है। सोशल मीडिया दिशानिर्देशों से इस तरह की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। इससे सभी सोशल मीडिया मंचों पर एक समान तरीके से ऐसी स्थिति से निपटा जा सकेगा। साथ ही इससे देश के ज्यादातर सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

एक अन्य उद्योग संगठन आईएएमएआई ने भी इन दिशानिर्देशों का स्वागत किया है। आईएएमएआई ने कहा कि इससे प्रयोगकर्ताओं की शिकायतों को प्रक्रियाबद्ध तरीके से सुलझाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?