लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच घट रहा सामाजिक दूरी का अनुपालन : सर्वे

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:47 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर देश में पिछले 10 दिन में ही कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 50 से अधिक मामले आ चुके हैं। इसके बावजूद भारत में ‘सोशल वैक्सीन’ के रूप में सामाजिक दूरी के अनुपालन में कोताही देखने को मिल रही है।

लोकलसर्किल्स के एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है। लोकलसर्किल्स ने यह सर्वे इस बात का पता लगाने के लिए किया था कि क्या ओमीक्रोन के बाद लोग सजग हुए हैं?

इस सर्वे के नतीजे कहते हैं कि देश में टीका लगवा चुके लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और रोजाना आने वाले संक्रमण के मामले 10,000 से नीचे आ गए हैं। ऐेसी स्थिति में लोग सामाजिक दूरी को लेकर कोताही बरतने लगे हैं। इसके उलट महामारी से बचाव का एकमात्र और पक्का उपाय मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का अनुपालन करना ही है।

दुनिया भर के वैज्ञानिकों और महामारी से जुड़े विशेषज्ञों ने ओमीक्रोन को लेकर चिंता जताई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे ‘चिंता वाला स्वरूप’ बताया है। कुछ ही सप्ताह में दुनिया के 60 से अधिक देशों में ओमीक्रोन के मामले आ चुके हैं।

लोकसर्किल्स के इस सर्वे में देश भर के 303 जिलों के 25,000 से अधिक लोगों की राय ली गई। सर्वेक्षण में लोगों से यह पूछा गया कि उनके शहर / जिले / क्षेत्र के लोग अब सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन किस तरह कर रहे हैं। इसके जवाब में 83 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में सामाजिक दूरी का अनुपालन अब नाममात्र या शून्य है।

केवल 11 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि 30-60 प्रतिशत लोग अब भी इनका अनुपालन कर रहे हैं। वहीं दो प्रतिशत का कहना था कि 60-90 प्रतिशत लोग इन दिशानिर्देशों का अनुपालन कर रहे हैं। वहीं चार प्रतिशत ने इसपर कोई राय नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर