लाइव न्यूज़ :

महामारी में 2020- 21 में एसआईपी संग्रहण घटकर 96,000 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कोविड- 19 महामारी के चलते लगाये गये लॉकडाउन का असर म्यूचुअल फंड उद्योग पर भी देखा गया। वित्त वर्ष 2020- 21 में म्यूचुअल फंड का एसआईपी संग्रहण चार प्रतिशत घटकर 96,000 करोड़ रुपये रह गया।

फायर्स में शोध प्रमुख गोपाल कवाली रेड्डी ने कहा कि आने वाले समय में कोरोना वायरस टीकाकरण की सफलता, उम्मीद से बेहतर आर्थिक परिदृश्य और अधिक आय जैसे कारकों का सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) पर प्रभाव रहेगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रहण, आटो और आवासीय बिक्री जैसे सकारात्मक संकेतकों के अलावा बीच बीच में लगने वाले लॉकडाउन के साथ ही आईआईपी और मुद्रास्फीति आंकड़े चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक प्रगति को प्रभावित कर सकते हैं।

इसमें कहा गया है कि गत मार्च में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान एसआईपी के जरिये कुल 96,080 करोड़ रुपये एकत्रित किये गये जबकि इससे पिछले साल 2019- 20 में इसके जरिये 1,00,084 करोड़ रुपये जुटाये गये। ये आंकड़े एसोसियेशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) ने उपलब्ध कराये हैं।

इस दौरान एसआईपी में प्रवाह मार्च में समाप्त वर्ष के लिये औसतन 8,000 करोड़ रुपये प्रति माह रहा।

एसआईपी खुदरा निवेशकों के लिये म्युचुअल फंड योजना में निवेश करने का तरजीही रास्ता बना रहा है। इसके जरिये निवेश करने से खुदरा निवेशक बाजार के जोखिम से बचते हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान म्यूचुअल फंड उद्योग में एसआईपी योगदान लगातार बढ़ता रहा है। वर्ष 2016- 17 में यह 43,921 करोड़ रुपये था, वहीं 2017- 18 में यह 67,190 करोड़ रुपये और 2018- 19 में यह 92,693 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद 2019- 20 में एसआईपी का योगदान एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा