लाइव न्यूज़ :

भारतीय में निवेश के लिये सिंगापुर जीआईसी, हांग कांग के ईएसआर ने हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:29 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर सिंगापुर के सावरेन संपत्ति कोष जीआईसी ने मंगलवार को हांग कांग मुख्यालय वाले ईएसआर केमैन के साथ 75 करोड़ डालर का संयुकत उद्यम बनाये जाने की घोषणा की। संयुक्त उद्यम भारत में औद्योगिक और लाजिस्टिक्स संपत्तियों का अधिग्रहण करेगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुये कहा गया है कि संयुक्त उद्यम में जीआईसी की 80 प्रतिशत और शेष 20 प्रतिशत हिस्सेदारी ईएसआर की होगी। संयुक्त उद्यम का ज्यादा ध्यान देश में पहले और दूसरी श्रेणी के शहरों पर होगा जहां वह औद्योगिक श्रेणी की औद्योगिक और लाजिस्टिक्स सुविधाओं को विकसित और अधिग्रहण करेगा।

इसकी शुरुआत मुंबई और ठाणे के नजदीक 22 लाख वर्गफुट के बिल्ड-टु-कोर संपत्ति के साथ होगी।

जीआईसी के रियल एस्टेट क्षेत्र के मुख्य निवेश अधिकारी ली कोक सन ने कहा कि ईएसआर एक एकीकृत लाजिस्टिक्स प्लेटफार्म है और सिंगापुर का कोष भारत एक दशक से अधिक समय से निवेश कर रहा है।

ईएसआर इंडिया के भारत प्रमुख अभिजीत मल्कानी और जय मीरपूरी ने कहा की यह संयुक्त उद्यम जीआईसी के साथ उनके प्लेटफार्म की भागीदारी का ही विसतार है। उन्होंने इसे रणनीतिक भागीदारी बताया जो कि भारत के तेजी से आधुनिक रूप लेते औद्योगिक और लाजिस्टिक्स क्षेत्र में शुरुआत में ही बढ़त हासिल करने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें