लाइव न्यूज़ :

भारत में अगले दो साल में 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सिंपल एनर्जी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी सिंपल एनर्जी ने भारत में एक विनिर्माण संयंत्र लगाने तथा अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए अगले दो साल में 350 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

बेंगलुरु की कंपनी ने कहा कि वह तमिलनाडु के होसुर में एक कारखाना लगा रही है। शुरुआती चरण में इसकी क्षमता सालाना 10 लाख इकाई की होगी।

सिंपल एनर्जी ने बयान में कहा, ‘‘कारखाने की स्थापना का काम शुरू हो गया है। कंपनी की योजना इसी साल बाद में उत्पादन शुरू करने की है। देश में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर कंपनी का इरादा अपनी पहुंच का विस्तार करने को अगले दो साल में 350 करोड़ रुपये का निवेश करने का है।

कंपनी ने कहा कि वह अपना पहला प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त को पेश करेगी।

सिंपल एनर्जी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुहास राजकुमार ने कहा कि कंपनी देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र की अगुवाई करना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट