लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई को सहयोग देने के लिए सिडबी का गूगल से करार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:46 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर एक करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने से जुड़े सामाजिक प्रभाव ऋण कार्यक्रम शुरू करने के लिए गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (जीआईपीएल) के साथ साझेदारी की है।

सिडबी ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि गूगल के साथ इस साझेदारी में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को कोविड​​​​-19 महामारी से संबंधित संकट के समाधान के लिए 1.5 करोड़ डॉलर (लगभग 110 करोड़ रुपये) के कोष का प्रावधान किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके तहत, सिडबी द्वारा 25 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच के ऋण के साथ सूक्ष्म उद्यमों (5 करोड़ रुपये तक का कारोबार) पर लक्षित एक ऋण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिवसुब्रमण्यम रमन ने कहा, ‘‘हमें इस समझौते से क्षेत्र को ऋण प्रदान करने के उनके प्रयासों के मजबूत होने की उम्मीद है और वे इसके रचनात्मक प्रभाव को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं जिसे हम एक साथ प्राप्त कर सकते हैं।’’

गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, ‘‘इस बड़े और फैले हुए क्षेत्र की विकास जरूरतों की गहरी समझ रखने वाले सिडबी के साथ हाथ मिलाकर हमें इन उद्यमों के लिए अपने सहयोग देकर खुशी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?